Bladder Worts
Hi,दोस्तो अद्भूत Plants की इस नई पोस्ट में आपका स्वागत है,इस पोस्ट में मैं आपको इस प्रकार के Carnivorous Plant के बारे में बताऊंगा,जो पीछली पोस्ट की तरह समतल मैदानी इलाको में नहीं बल्कि पानी में पाया जाता है,दोस्तो इस Plant का नाम है,Bladder Worts इसका Scientific Name Utricularia है।
तो आइए और भी कुछ जानते है इस Plant के बारे में.....
बनावट एवं उत्पत्ति स्थान:-Bladder Worts की कुल 233 प्रजातियाँ पायी जाती है।यह साफ पानी में उगने वाला पौधा है,यह अन्टार्टिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में पाया जाता है।इसके उपर छोटे-छोटे पीले रंग के फूल उगते है,जिसकी खेती भी की जाती है।देखने में तो यह पौधा बहुत आकर्षित व कोमल होता है,लेकिन यह भी एक माँसभक्सी(Carnivorous Plant) है।यह Plant बिना जड़ का होता है।इसकी टहनियाँ पानी पर तैरती रहती है।टहनियों पर छोटे-छोटे थैलीनुमा पत्ते होते है।जिसमें कुछ पत्ते गहरे हरे रंग तो कुछ हल्के हरे रंग के होते है।
आइऐ दोस्तो अब जान लेते है इस Plant के कुछ अद्भूत तथ्य।
- दोस्तो Utricularia Plant की टहनियाँ 8 से 80 इंच तक लम्बी व 4 से 10 इंच तक ऊंची हो सकती है।
- यह प्लान्ट अपनी थैलीनुमा पत्तियों में निर्वात(Vacuum) बनाये रखता है,जब कोई जलीय सूक्ष्यजीव इसकी थैलीनुमा पत्ती को स्पर्श करता है।तो पत्ती तुरन्त खुलकर पानी के साथ जीव को अपने अन्दर ले लेती है।
- यह सूक्ष्म जीव को अपने थैलीनुमा भाग में अन्दर लेने में मात्र 1/35 सेकन्ड का समय लेता है।और 15 से 35 मिनट के बाद फिर से नये शिकार के लिए तैयार हो जाता है।
- चूंकी ये जलीय पौधा है।इसलिये इसकी टहनियों में सौ से अधिक छोटे-छोटे थैलीनुमा जाल होते हो सकते है।
- ये पौधे जुलाई-अगस्त के महिने में फूल उगते है।जो कीटों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
- इसका फल कैप्सूल की तरह होता है।जिसके अन्दर बीज भरे होते है।
- Bladder Worts Plant की लाइफ 1 से 2 वर्ष हो सकती है।
दोस्तो अगर आपको मेरी पोस्ट अच्छी लगती है तो मुझे कमेंट्स करके जरूर बतायें जिससे मैं और अद्भूत चीजों से संबन्धित पोस्ट ला सकूं धन्यवाद।

2 टिप्पणियां:
It's wonderfull
Play Free Roulette | Play Free Roulette at CasinoDesiNHL
Learn how to 메리트 카지노 쿠폰 play free roulette 메리트카지노 online. 1xbet Our experts have prepared the best roulette rules, payout limits, bonus codes, and more.
एक टिप्पणी भेजें