गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

Venus Flytrap

 Venus Flytrap

Hi,दोस्तो अद्बभूत प्लान्ट की इस नई पोस्ट में आपका स्वागत है, इस पोस्ट में आपको एक और अद्भूत प्लान्ट

 के बारे में बताऊगां,इस प्लान्ट का नाम है Venus Flytrap यह भी एक Carnivores Plant है।इसका Scientific Name Dionaea Muscipula है। तो चलिये दोस्तो और भी Interesting बाते जानते है इस प्लान्ट के बारें में। 

बनावट उत्पत्ति स्थान:-   यह प्लान्ट आकार में तो छोटा ही होता है,किन्तु इसकी चौड़ी खुली हुई पत्तियाँ होती है।जिसकी भीतरी सतह लाल रंग की होती है,जैसा की Image में दिखाया गया है,इस सतह पर छोटे-छोटे कड़े बाल होते है,जो एक Trigger (किसी जीच को सक्रिय करने वाला यंत्र) की तरह कार्य करता है।इसमें पत्तियों की संख्या 4 से लेकर 7 तक हो सकती है। जो एक गुच्छे की तरह दिखती है,और ये गुच्छा तने द्वारा भूमिगत(भूमि के नीचे) होता है,इसकी हर एक शाखा 3 से 10 से0मी0 लम्बी होती है।पत्तियों के फलक दो भागों में बटे होते है,जो मध्य शिरा से जुड़े होते है,इसके बाहरी सतह हरी रंग की होती जिसके किनारो पर काटें होते है,जो इसकी पकड़ को मजबूती प्रदान करते है।यह पौधा मूलरूप से अमेरिका के उत्तर एवं दक्षिण कैरोलिना क्षेत्रों में पाया जाता है।

दोस्तो अब में आपको इसके कुछ रोचक तथ्य बताता हूँ।

  • यह प्लान्ट Carnivores Plant में से सबसे अद्भूत प्लान्ट है,अपने भोजन को पकड़ने की कला ही इसे इतना अद्भूत बनाती है।
  • कीटों को आकर्षित करने के लिए यह अपने पत्तियों के लाल रंग और सुगन्धित रस का प्रयोग करता है।
  • जब कोई कीट इसकी लाल रंग की पत्तियों पर बैठता है,तब पत्तियों में मौजूद संवेदनशील बाल की हलचल को भाप लेता है,और इसका संदेश पत्तियों तक पहुचाता है,पत्तियाँ इस संदेश को प्राप्त कर अपना मुंह बन्द कर लेती है,बाहरी सतह के किनारों पर मौजूद काटें कीट को बाहर जाने से रोकते है।
  • यह प्लान्ट केबल जीवित जीज को ही अपना भोजन बनाता है,यदि कोई मृत जीज या कीट इसकी पत्तियों पर गिरे तब ये अपनी पत्तियों को बन्द नहीं करता है।
  • कीट की पहली हलचल पर यह कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है,जबकी 2 से 3 हलचल होने पर ही इसकी पत्तियों का मुख बन्द होता है।
  • कीट को पकड़ने के बाद इसकी पत्तियाँ Digestive Juice को उत्पन्न करती है।बिल्कुल हमारे अमाशय की तरह,जो कीट को पचाने का काम करता है,शेष अवशेष को बाहर करने के लिए पत्तियाँ फिर से अपना मुख खोल देती है।
दोस्तो देखा आपने कितना अद्भूत प्लान्ट है ये दोस्तो मेरी पोस्ट आपको अच्छी लगती है,या अगर आप को कोई पोस्ट से संबन्धित कोई प्रशन है,जो मुझे कमेंट्स करके अवश्य बतायें।धन्यवाद।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

विश्व का सबसे ठंडा गांव - 50°C में भी स्कूल जाते है बच्चे

 विश्व का सबसे ठंडा गांव - 50°C रहता है औसत तापमान  Hello,             दोस्तो सर्दियों का मौसम चल रहा है,और सर्दियाँ अपने शिखर पर है,कुछ लोग...