गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

Sundew Plant

Sundew Plant

Hello,दोस्तो इस पोस्ट में आपको एक एसे Plant के बारे बताऊंगा जो अपनेआप में किसी चमत्कार से कम नही है।जिस प्रकार से जंगली जानवरों को भोजन के लिए मांस की आवश्यकता होती है,उसी प्रकार से हमारी प्रकृति में कुछ Plant ऐसे भी है।जो जंगली जानवरों की तरह भोजन के लिए मांस का प्रयोग करते है उन्ही मांसाहारी पौधो में से एक पौधा है जिसका नाम है Sundew Plant. तो आइए दोस्तो और भी बहुत कुछ जानतें है इस Plant के बारे में..
बनावट एवं उत्पत्ति स्थान:-ये नरभंक्सी पौधो (carnivorous plants) में से एक Plant है।इस Plant का Scientific Name Drosera है।ये देखने में छोटा  एवं सुन्दर होता है।इसके पत्तो पर अनेक रेसे पाये जाते है।जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगते है। पौधा मूलरूप से South Africa में पाया जाता है।इस Plant की लगभग 194 प्रजातियाँ है।जिसमें एक प्रजाती जिसका नाम है Aldrovanda भारत के सुन्दरवनों में पायी गयी है।जो एक जल वनस्पती है,जिसमें जड़ नही होती है।

दोस्तो अब में आपको Sundew Plant के कुछ रोचक तथ्य बताता हूँ..

  • Sundew Plant देखने में छोटा और सुन्दर तो होता है,लेकिन कीटों के लिए जानलेवा होता है,और उन्हें आसानी से अपना निवाला बना लेता है।
  • Sundew Plant दलदली जगहों पर अधिक मात्रा में पाया जाता है,जहां कीटों की संख्या अधिक होती है।
  • ये पौधा अलग-अलग रंग व आकार में पाया जाता है,सूर्य के प्रकाश की मात्रा के हिसाब से अपना रंग व आकार बदलता रहता है।
  • ये पौधा अपने पत्तों पर एक चिपचिपा खुशबुदार पदार्थ उत्पन्न करता है,जब सूर्य का प्रकाश इन पत्तों पर पड़ता है तो चमकने लगते है,और कीटों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
  • जब कोई कीट खाने की तलाश में इसके पत्तों पर बैठता है,तो उस चिपचिपे पदार्थ में चिपक जाता है और फिर वहाँ से अलग नहीं हो पाता है।
  • कीट के पत्ते पर चिपकने के बाद बड़े रेसे मुड़ने लगते है,और कीट को जकड़ लेते है।उसके बाद पत्तों से  digestive enzyme निकलते है,जो खाने को पचा देते है।और पत्ते पुन: उसी आकार में आ जाते है अपने दुसरे शिकार की तलाश में।

दोस्तो देखा आपने Sundew Plant कितना अद्भूत पौधा है,ऐसे ही और अद्भूत पौधों के बारें में आपको अपनी ई पोस्ट में बताऊगा। अगर आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कमेंट्स करके जरूर बताये। Thank you so much 

2 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

Very nice...apne bhot ache se samjhaya

Unknown ने कहा…

well explained

Featured Post

विश्व का सबसे ठंडा गांव - 50°C में भी स्कूल जाते है बच्चे

 विश्व का सबसे ठंडा गांव - 50°C रहता है औसत तापमान  Hello,             दोस्तो सर्दियों का मौसम चल रहा है,और सर्दियाँ अपने शिखर पर है,कुछ लोग...