Cobra Lilly
Hello दोस्तो स्वागत है आपका मेरी इस एक और Adbhut Plants की नई पोस्ट में दोस्तो आपने Cobra सांप तो देखा ही होगा जो सबसे खतरनाक सांपों में से एक सांप है।लेकिन क्या आप जानते है कि एक ऐसा Plant भी है,जो देखने में Cobra Snake की तरह ही होता है।Cobra की तरह उसका फंन भी होता है,दोस्तो जिस Plant के बारे में बताने जा रहा हूँ उसका नाम है, Cobra Lilly इस Plant का Scientific Name:- Darlingtonia californica है।इस Plant को California Pitcher Plant भी कहते है।Pitcher Plant के बारे में दोस्तो में आपको अपनी पीछली पोस्ट में बता चुका हूँ।य़ह Plant भी एक Carnivorous Plant है।दोस्तो आइए और भी जानते है Cobra Lilly Plant के बारे में.....
बनावट एवं उत्पत्ति स्थान:-Cobra Lilly Plant की पत्तियाँ पारदर्शी (Transparent)टूयूब की तरह होती है,जो किसी कोबरा सांप की तरह दिखाई देती है,पत्तियों का उपरी भाग गुब्बारें की तरह फूला हुआ होता है।इसी गुब्बारे के थोड़ा नीचे एक खुला भाग होता है।जिसमें से जीभ की तरह एक पत्ता निकला हुआ होता है,इस पत्ते पर ही कीट आकर बैठते है।और फंस जाते है।यह Plant मूलरूप से Northern California और Southern Oregon में पाये जाते है।यह Plant कम पोषक तत्व वाली जमीन में ही उगते है।
दोस्तो अब मैं आपको इस Plant के कुछ रोचक तथ्य बताता हूँ।
- दोस्तो Cobra Lilly Plant Pitcher Plant की तरह अपने Trap में पानी नही भरता है,बल्कि इसकी जगह यह जरूरत पड़ने पर अपनी जड़ों से पानी खींचता है,और छोड़ देता है।
- California में पाये जाने वाले ये Plant 3 feet तक ऊँचे हो सकते है,अपनी बढती उम्र के साथ ये Red और Brown Color के रंग में बदलने लगते है।
- इस Plant को 84 साल बाद भारत में तमिलनाडू की नीलगीरी की पहाड़ियों में दौबारा खोजा गया है।
- Cobra lilly का पत्ता जो कि जीभ की तहर दिखायी देता है,उससे Sweet nactar(मीठा अमृत) और सुगन्धित रस निकलता है,जो कीटों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
- इस Plant की एक खास बात यह है कि यह अन्य Plant की तरह Digestive Enzymes नहीं छोड़ता बल्कि इसके Tubes के तरल पदार्थ में जो कि यह अपनी जड़ों से खींचता है सहजीवी मिज लार्वा एवं Bacteria पनपते है।जो इसके खाने को पचाने का काम करते है।एवं शैल द्वारा खाने में मौजूद पोषक तत्वों को सोक लिया जाता है।
- जब कोई कीट कोबरा लीली की जीभ की तरह दिखने वाली पत्ति पर आकर बैठता है,और वह नीचे की तरफ खुले भाग से होता हुआ अंदर चला जाता है,कीट समझ ही नहीं पाता है कि वह Plant के अंदर जा रहा है या बाहर जा रहा है जिससे वह इसके टूयूब में गिर जाता है,और फिर बाहर नहीं निकल पाता है।
दोस्तो मेरी पोस्ट आपको अच्छी लगी हो या उसमें कोई कमी लगी हो तो मुझे कमेंट्स करके जरूर बताये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें