शनिवार, 26 दिसंबर 2020

Lithops पत्थर की तरह दिखने वाला पौधा...

                                                  Lithops

Hello,
            दोस्तो स्वागत है,मेरी इस नई पोस्ट में दोस्तो इस पोस्ट में आज एक ऐसे Plant के बारे में जानेगें जिसे आमतौर पर कई नामों से जाना जाता है जैसे फूल वाला पत्थर,कंकड का पौधा और Living Stone(जीवित पत्थर) ये नाम इसे इसलिए दिये गये है क्योकि ये पौधे छोटी-छोटी चट्टानों,पत्थरों से मिलते जुलते दिखायी देते है।यह Succulent Plants की जाती का Plant है।Succulent Plants वे Plant होते है,जो शुष्क या रेगिस्तानी क्षेत्रों में पायें जाते है।ये पौधे पानी को अपनी शाखा या टहनियों में जमा कर रखते है।जैसे कैक्टस आइए और भी जानते है Lithops  Plant के बारे में.....
    lithops plant,lithops species
    Lithops Plants

बनावट एंव उत्पत्ति स्थान:-

ये पौधे छोटे होते है,जिनकी लम्बाई 2.50से0मी0 तक हो सकती है।जिसमें केवल दो पत्ती होती है,जो बल्ब की तरह गोल होती है।जिनके मध्य दरार होती है,जो इन्हे दो भागों में बाँट देती है।पत्तियों का उपरी भाग पारदर्शी होता है।जिसे Leaf window कहते है।जो सूर्य की किरणों को आन्तरिक भाग तक प्रकाश संशलेषण के लिए जाने देता है।ये पौधे मूलरूप से South Africa में पाये जाते है।

दोस्तो अब जान लेते है Lithops Plant के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में..

  • इस Plant की एक खास बात यह है कि ये Plant केवल दो पत्तियों को ही अपनी शाखा में रखता है।नई पत्तियों आने पर पुरानी पत्तियाँ अपने आप सुखकर गिर जाती है।
  • दो पत्तियों के मध्य दरार मे सें ही नई पत्तियों एवं फूल की उत्पत्ति होती है,इसके फूल सफेद और पीले रंग के होते है।
  • इसके फूल में बहुत सी पत्तियाँ होती है ,और यह कैप्सूल की तरह फल देता है।
  • नयी पत्तियों की उत्पत्ति वर्षा ऋतु में ही होती है।
  • Plant का अधिकांश भाग जमीन के नीचे होता है,जिस कारण इस Under Ground plant भी कहते है।
  • ये Plant धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा है,जिस कारण बीज से उगाये गये पौधे को एक विकसिल Plant बनने में एक साल तक का समय लग सकता है।

Lithops Plant को Interior Plant की तरह भी उगाया जा सकता है।नीचे कुछ Tips दिये जा रहे है जिनकी मदद से आप इस Plant को असानी से उगा सकते है और इसकी देखभाल भी कर सकते है।

  1. एक छोटे से बर्तन का उपयोग करें जो कि 3 से 5 इंच गहरा हो, जिसमें नीचे की तरफ जल निकासी छेद और नीचे एक ट्रे हो। आप एक बर्तन में एक साथ कई लिथोप्स रख सकते हैं और उन्हें समायोजित करने के लिए एक बड़े आकार का उपयोग कर सकते हैं। तेजी से बहने वाली मिट्टी बनाने के लिए 2 भाग प्यूमिस, 2 भाग मोटी रेत और 2 भाग दोमट मिट्टी के मिश्रण का उपयोग करें।
  2. पौधे के बढ़ने वाले उपरी भाग के ऊपर fluorescent light (प्रतिदिप्ति प्रकाश) लगायें,पौधे को इस प्रकाश से 6 से 12 इंच की दूरी से नीचे रखे,और प्रकाश को प्रतिदिन 4 से 5 घंटे चालू करे।यदि आपको लगे की पौधा तेजी से बढ़ रहा है,दो प्रतिदिन एक घंटा प्रकाश को बढ़ाते रहे।
  3. वर्ष में  समय और ऋतु के अनुसार अपने लिथोप्स को पानी दें। बसंत ऋतु में तब तक अच्छी तरह से पानी दें जब तक पानी बर्तन के नीचे और ट्रे में न आ जाए। अतिरिक्त पानी को तुरंत बाहर निकाल दें। इसे हर 10 दिनों में दो सप्ताह तक पानी दें और केवल जब पानी दे जब मिट्टी पूरी तरह से सूख जाए। यह पौधा पतझड़ के मौसम में एक ही फूल उगाएगा। जब फूल चला जाए तो पौधे को पानी देना बंद कर दें और हर दूसरे सप्ताह में पौधे और मिट्टी की सतह को हल्का करने के लिए स्प्रे बोतल का उपयोग करें। वसंत तक स्प्रे उपचार जारी रखें।
  4. पहले से पॉटिंग मिश्रण में मौजूद उर्वरक के अलावा लिथोप्स को अतिरिक्त उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है। इसके पोषक तत्वों को फिर से भरने के लिए हर तीन से चार साल में इसे पुन: लगाएँ।ज्यादा उर्वरक  का प्रयोग करने से यह बहुत बड़ा हो सकता है, जिससे पत्तियां फट सकती हैं।
  5. पौधों को दिखाने के लिए एक बर्तन में कई अलग-अलग प्रकार के लिथोप्स को एक साथ मिलाएं।

अपने लिथोप्स पर पानी न डालें। यह पत्तियों को फोड़ सकता है या नरम सड़ांध पैदा कर सकता है, ये दोनों इसके लिए घातक हैं।लिथोप्स माइलबग्स के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। एक कीटनाशक को ठीक करने के लिए महीन ब्रश का उपयोग करें।

दोस्तो ये पोस्ट आपको कैसी लगी मुझे कमेंट्स करके जरूर बतायें।



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

विश्व का सबसे ठंडा गांव - 50°C में भी स्कूल जाते है बच्चे

 विश्व का सबसे ठंडा गांव - 50°C रहता है औसत तापमान  Hello,             दोस्तो सर्दियों का मौसम चल रहा है,और सर्दियाँ अपने शिखर पर है,कुछ लोग...